कांग्रेस आयी तो विकास की झड़ी लगा दूंगा: राहुल गांधी

रामपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पिछले 22 वर्षों से पिछड़ता जा रहा है लेकिन इस बार यहां की जनता ने पांच साल के लिए कांग्रेस को मौका देने का मन बनाया है। आने वाले पांच साल में ही उत्तर प्रदेश का इतना विकास होगा जिससे लोगों को यहां पर शासन करने वाली अब तक की सभी सरकारों और कांग्रेस सरकार ने अंतर स्पष्ट हो जाएगा।

वे रामपुर जिले के शाहबाद की मिलक विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रपाल सिंह के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व बाराबंकी से सांसद पीएल पूनिया व हरियाणा के सिरसा से सांसद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डा. अशोक तंवर भी मौजूद थे। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की जनता से कहा कि उठो जागो और उत्तर प्रदेश को बदलो।

उन्होंने कहा कि वे यहां की जनता का विकास के लिए सहयोग मांगने आए हैं और जब तक उत्तर प्रदेश में शिक्षा, रोजगार, व्यापार, कृषि, रहन सहन आदि क्षेत्रों में भरपूर विकास नहीं होता तब तक वे स्वयं यहां जुटे रहेंगे। राहुल ने कहा कि अब तक की सरकारों ने जनता के पैसे को अपने हितों में लगाया है। जनता सवाल कर रही है कि आखिर उनका पैसा कहां गया। जनता के सवालों का मौजूदा सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। यहां के आम आदमी का कोई विकास नहीं हुआ। यदि जनता ने इस बार कांग्रेस का साथ दिया तो यहां हर क्षेत्र में विकास की झड़ी लगेगी। युवाओं को रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा और आम आदमी को बदहाली से निकालकर उसका जीवन स्तर बेहतर किया जाएगा।

जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद पीएल पूनियां ने कहा कि सबसे ज्यादा अत्याचार दलित समाज के लोगों पर हुआ है। उनके अधिकारों पर डाका डाला जा रहा है लेकिन अब अधिक समय नहीं है और जनता को जल्द ही बसपा के कुशासन से मुक्ति मिलने जा रही है। पूनिया ने कहा कि दलितों के नाम पर राजनीति करने वाली मुख्यमंत्री मायावती ने इस वर्ग पर कभी कोई ध्यान नहीं दिया। अब यह वर्ग जाग चुका है तथा उसे कांग्रेस पर ही भरोसा है कि यही पार्टी दलितों का उत्थान कर सकती है। सांसद अशोक तंवर ने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से उत्तर प्रदेश की जनता के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने यहां की जनता के दुख दर्द को जाना है और राहुल गांधी का साथ देने के लिए जनता खुलकर आगे आ रही है। पिछले पांच चरणों में जिस प्रकार से आम लोगों ने खुलकर मतदान किया है उससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। जनसभा में पूर्व संासद बेगम नूर बानो ने भी संबोधित किया। रैली में पहुंचने पर युवाओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाकर राहुल गांधी का स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+