यूपी चुनाव: छठे चरण में भी रि‍कोर्डतोड़ वोटिंग, 60 फीसदी मतदान

लखनऊ। यूपी महासंग्राम के छठे चरण का मतदान मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच समाप्‍त हो गया। बुलेट और बैलेट की जंग में चौकस सुरक्षा व्‍यवस्‍था के कारण जीत आखिरकार बैलेट की हुई और इस चरण में भी रिकार्डतोड मतदान हुआ। इस चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों की 68 सीटों पर करीब 2.14 करोड़ मतदाता कुल 1103 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने वाले थे। इस चरण के तहत जिन 13 जिलों में मतदान हुआ इनमें गौतमबुद्धनगर (नोएडा), गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, प्रबुद्धनगर, पंचशीलनगर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर शामिल हैं। इस चरण में 86 महिलाएं भी चुनावी मैदान में थी।

सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच ही प्रत्‍याशियों का भाग्‍य भी पांच बजते ही ईवीएम मशीन में कैद हो गया। जिसका फैसला आगामी 6 मार्च को होगा। आधाकारिक घोषणाओं की मानें तो शाम पांच तक 60 फीसदी मतदान हुआ। राज्‍य चुनाव आयोग का कहना है कि इन आंकडो में बढोत्‍तरी भी हो सकती है क्‍योंकि कुछ लोग अभी भी कतार में हैं।

सबसे ज्‍यादा मतदान सहारनपुर में दर्ज किया गया है। राज्‍य चुनाव आयोग ने बताया कि सहारनपुर में 66 फीसदी, गाजियाबाद में 58.78 फीसदी, पंचशीलनगर में 61.76 फीसदी, नोएडा में 50 फीसदी, दादरी में 57 फीसदी, मुजफ्फरनगर में 58 फीसदी, प्रबुद्धनगर में 59 फीसदी, हाथरस में यहां 65 फीसदी और झवेरी में 60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं मेरठ और बागपत में 55 फीसदी से ज्‍यादा मतदान दर्ज किया गया है।

इस चरण में महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई बुजर्गो को उनके बेटे कंधों पर बैठाकर वोट डलवाने ले जाते देखे गए। कुछ स्थानों पर वोटिंग मशीन में मामूली गड़बड़ की शिकायत मिली जिसे समय रहते दूर कर लिया गया। आगरा जिले की आगरा कैंट विधानसभा सीट के बूथ संख्या 298 पर नगला अजीता में इवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे जिसके चलते शांतिपूर्ण मतदान संभव हुआ।

छठे चरण के चुनावी मैदान के प्रमुख प्रत्याशी

सांसद जयंत चौधरी, राजवीर सिंह, ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय, कृषि मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण, बेसिक शिक्षा मंत्री धर्म सिंह सैनी, मंत्री वेदराम भाटी, भाजपा नेता व पूर्व मंत्री हुकुम सिंह, रालोद विधानमंडल दल के नेता कौकब हमीद।

2007 में इन सीटों के नतीजे

पार्टी सीट

बसपा 35

सपा 03

भाजपा 12

रालोद 10

कांग्रेस 02

अन्य 05


वोटर विदाउट वोट

यूपी महासंग्राम के इस छठे चरण में सबसे मजेदार चर्चित पल वह रहा जब अन्‍ना हजारे के बेहद करीबी अरविंद केजरीवाल मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंचे और उनका नाम वोटर लिस्‍ट से गायब था। सीधे शब्‍दों में कहें तो केजरीवाल को आज वोटर विदाउट वोट का नाम दिया गया है। दरअसल हुआ यह कि सुबह अरविंद केजरीवाल बिना वोट दिए गोवा के लिए रवाना हो रहे थे। मीडिया में हंगामा मचा तो केजरीवाल वोट डालने के लिये एयरपोर्ट से वापस लौट आए। लेकिन केजरीवाल लौटना सफल नहीं हो सका। पहले तो उन्हें मतदान केंद्र पर विरोध का सामना करना पड़ा फिर वोटिंग लिस्ट में नाम नहीं होने की वजह से वे वोट भी नहीं डाल सके। इस बवाल की शुरुआत हुई उस वक्त, जब सुबह-सुबह केजरीवाल गोवा के लिए निकल रहे थे। गाजियाबाद में मंगलवार को वोटिंग हो रही है और केजरीवाल बिना वोट दिए ही एयरपोर्ट पहुंच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+