मां-बेटे की पार्टी को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की चिंताः गडकरी
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गडकरी ने कहा कि टूजी स्पैक्ट्रम में लगभग एक लाख 76 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। इस घोटाले को भाजपा ने उजागर नहीं किया बल्कि सरकार के अधीन एजेंसी ने ही मामला खोला। राजा को ही जेल क्यों ? चिदंम्बरम को जेल क्यों नहीं भेजा ? उन्होनें कहा कि घोटाले व घपले करने में केन्द्र व प्रदेश सरकार में कम्प्टीशन रहा है।एक पार्टी देश को दिल्ली में तो दूसरी पार्टी प्रदेश के लखनऊ में बैठकर जनता को लूट रही है। अब तक की सरकारें गांव,गरीब ,भुखमरी और बेरोजगारी का कारण नहीं ढूंढ पाई इन्हें चिंता भी नहीं है।
क्योंकि एक मां को अपने बेटे को प्रधानमंत्री और दूसरे को अपने बेटे को मुखमंत्री बनाने की चिंता है। ये लोग झूठे वादे करके कैसे भी सत्ता पाना चाहते हैं। श्री गड़करी ने कहा कि गन्ना किसानों को दूसरी प्रजाति का गन्ना उपलब्ध करा दिया जाये तो पैदावार बढ़ जायेगी। जिसके कारण किसानों को दस हजार करोड़ रूपये से ज्यादा का लाभ हो सकता है।
उन्होंनें एक गाने की लाइन “मै आई हूं यूपी बिहार लूटने“ बोलते हुऐ कहा कि कोई बिहार अब लूट कर देखे। यूपी के हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुऐ उन्होंने कहा कि यहां स्कूल, अस्पतालों की हालत दयनीय है। अस्पताल है तो डॉक्टर नहीं, डाक्टर है तो दवा नहीं, क्योंकि इनके पास नीति ही नहीं है। उन्हानें कहा कि अब उत्तर प्रदेश के माध्यम से हिन्दुस्तान की तकदीर सुनिश्चित करने का समय आ चुका है। 28 फरवरी को भाजपा प्रत्याशी को भारी मतो से जिताएं।













Click it and Unblock the Notifications