होली के रंग रक्तदान के संग
मोनिका गुप्ता
सिरसा, हरियाणा से
होली एक बहुत प्यारा रंगो का त्योहार है। सब मिलजुल कर जब रंग उडाते है गुलाल लगाते हैं तो सच बहुत खूबसूरत लगते हैं। हर साल हम भी ऐसे ही होली मनाते थे। पर पिछ्ले साल हमने कुछ नया किया। असल मे, पिछ्ली होली पर हरियाणा के जिला सिरसा मे डाक्टर युधबीर सिह ख्यालिया, जोकि उस समय जिले के उपायुक्त थे, उनकी प्रेरणा से एक रक्तदान कैम्प का आयोजन किया गया।
इस कैंप में महिलाओं और पुरुषों ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया। वैसे सिरसा के लोग हर अवसर पर रक्तदान करने के लिए सदा ही तत्पर रहते हैं पर होली पर रक्तदान करना एक सुखद अनुभव रहा। ये अपनी किस्म की पहली होली थी जो लोगो रक्तदान करके मनाई। यकीन मानिए उस दिन दिल को एक अजीब सा सकून और खुशी मिली। लोगो की लम्बी कतार लग गई और मना करना पडा कि अब समय खत्म हो गया। पर उस दिन सोच लिया था, कि अब हर होली पर कोशिश रहेगी कि रक्तदान करके ही इसे मनाया जाए।
इस रक्तदान शिविर में जिला उपायुक्त, सिरसा हरियाणा एवं आईएसबीटीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा युधबीर सिह खयालिया, संजय गुप्ता (फोओ में रक्तदान करते हुए), आईएसबीटीआई के हरियाणा चैप्टर के अध्यक्ष डा. वेद बैनीवाल, डा. आर.एम अरोड़ा, सचिव डाक्टर प्रवीण अरोड़ा, आईएमए हरियाणा स्टेट के अध्यक्ष भागीरथ पटवारी, कोषाध्यक्ष डा. बंसल, डा अश्विन रेड क्रास सोसाईटी, सिरसा समेत करीब 100 लोगों ने रक्तदान किया। आप भी ऐसा करके देखिये अच्छा लगता है ...!!!












Click it and Unblock the Notifications