सावधान, स्मोकिंग से होती है मेमोरी लॉस
अध्ययन की खास बात यह है कि धूम्रपान करने वाली महिलाओं में बुद्धि का इस तरह क्षरण नहीं होता। स्मोकिंग के कारण केवल मेल यानी पुरूष के दिमाग पर असर पड़ता है।
यूनिवर्सिटी कालेज लंदन के सेवराइन साबिया के मुताबिक स्मोकिंग के कारण अक्सर लंग्स कैंसर, दिल की बीमारी होती है लेकिन इस शोध के बाद पता चला कि तंबाकू का सेवन दिमाग पर असर डालता है तभी तो जो लोग ज्यादा सिगरेट पीते हैं उनकी याददाश्त कमजोर होती है, वो चिड़चिड़े स्वभाव के होते हैं। और यह असर अक्सर 45 साल की उम्र में सामने आने लगता है।
शोध मं लिखा है कि यह बात केवल लगातार धूम्रपान करने वाले पर ही नहीं बल्कि कभी कभार इसका सेवन करने वालों पर भी प्रभाव डालती है। अपने अध्ययन के लिये अनुसंधानकर्ताओं ने करीब 6000 पुरूषों और 2100 महिलाओं के 25 साल की अवधि में धूम्रपान की आदत का विश्लेषण किया।
इसमें धूम्रपान की मौजूदा स्थिति और अतीत की लत का विश्लेषण कर उनकी याददाश्त शब्द ज्ञान तथा तार्किक ज्ञान को परखा गया। अध्ययन में पाया गया कि धूम्रपान करने वालों में तेजी मेमोरी लॉस हो रही है।













Click it and Unblock the Notifications