क्या आप पैदाइशी बुद्धिमान हैं?
लंदन। अक्सर लोग कहते हैं कि फलां व्यक्ति पैदाइशी बुद्धिमान है। फलां को बु्द्धि और ज्ञान अपने बाप-दादा से मिली है या अरे यह तो उसकी जीन में हैं। लेकिन आपको बता दें कि इन तथ्यों में कोई प्रमाणिकता है भी की नहीं इस बारे में कह पाना थोड़ा मुश्किल है।
हार्वड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का कहना है कि बुद्धिमता और जीन संरचना में कोई अधिक संबंध नहीं है। अपने शोध में उन्होंने पाया कि जीन की संरचना बार बार दोबारा अपने को दोहराने में नाकाम रही।
शोध के मुताबिक यह बता पाना बहुत मुश्किल है कि कौन सी जीन बुद्धिमता पर असर डाल सकती है। हालांकि शोध में कहा गया कि मां-बाप का असर बच्चे के जीन पर पड़ता है इसलिए अगर मां-बाप बुद्धिमान हैं तो उम्मीद की जाती है कि बच्चा भी बुद्दिमान होगा लेकिन यह कहना कि वो पैदाईशी बुद्धिमान है थोड़ा तर्क संगत नहीं है।
यह दो अलग-अलग बातें है। ऐसा माना जाता है कि कुछ जीन विशेष रूप से प्रभाव डालती हैं लेकिन क्या वो जीन बड़े होने पर कारगर होती है इस पर अभी शोध चल रहा है। इस शोध को ‘साइकोलोजिकल सांइस’ जर्नल में छापा जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications