सेक्सी कहने पर महिलाओं को चिढ़ना नहीं चाहिए: राष्ट्रीय महिला आयोग
जयपुर। एक बार फिर महिलाओं पर किये गये टिप्पणी पर बवाल मच गया है। लेकिन इस बार बयान किसी पूरूष नेता ने नहीं बल्कि एक महिला ने दिया है। जी हां हम बात कर रहे हैं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने। ममता शर्मा ने कहा कि महिलाओं को नाराज नहीं होना चाहिए जब उन्हें कोई सेक्सी कहे।
क्योंकि सेक्सी का मतलब होता है सुंदर। ममता शर्मा ने यह बात एक सम्मेलन में कही। ममता शर्मा के इस बयान पर बहस मच गयी है। इस बयान पर महिला आयोग समेत भाजपा ने कड़ी आलोचना की है। भाजपा का कहना है कि ममता शर्मा का यह अशोभनिय बयान देश की महिलाओं का अपमान है।
आपको बता दें कि अपनी बात को सही साबित करने के लिए ममता ने कहा कि सेक्सी का मतलब होता है सुंदर और आकर्षक, इसलिए इसे नकारात्मक तरीके से नहीं लेना चाहिए क्योंकि समस्या तब शुरू होती है जब इसे नकारात्मक तरीके से लिया जाता है। अगर महिलाएं और लड़किया इस शब्द को अच्छे सेंस में लेने लगे तो काफी हद तक छींटाकशी औऱ छेड़-छाड़ के मामले कम हो जायेंगे।













Click it and Unblock the Notifications