खुशखबरी.. पोलियो ग्रस्त देशों की लिस्ट से भारत बाहर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने इस बात पर खुशी जाहिर की। सम्मेलन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी हिस्सा लिया। आजाद ने कहा कि डब्ल्यूएचओ ने सूची से भारत का नाम हटाया है।
इस बात पर पीएम मनमोहन सिंह ने भी काफी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के असली हकदार 23 लाख स्वयंसेवक हैं,जिन्होंने रात-दिन मेहनत करके इस रोग को भारत से भगाने में अभूतपूर्व सहयोग दिया। जिन्होंने अक्सर मौसम की खराब दशाओं में दूरदराज के इलाकों में बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा पोलियो साल में पोलियो के दो लाख मामले सामने आते थे, वहीं पिछले एक साल में पोलियो के एक भी मामले नहीं आए। जिसे देख कर लगता है साल 2014 तक भारत पोलियो मुक्त देश घोषित हो जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications