'दो बूंद जिंदगी की' ने भारत को पोलियो से मुक्त किया

पोलियो मुक्त देश घोषित कर दिया।
वनइंडिया की ओर से देश के सभी लोगों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और धन्यवाद उन लोगों को जो इस जंग का हिस्सा बने। राजधानी दिल्ली में आयोजित एक सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने इसका ऐलान किया। आजाद ने कहा कि पिछले साल पोलियो का एक भी मामला देश में उजागर नहीं हुआ। इससे यह पता चलता है कि "दो बूंद जिंदगी की" का अभियान सफल रहा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को सूची से हटा तो दिया है, लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि सतर्कता बरतना अभी भी जरूरी है। सभी से अनुरोध किया गया है कि वे आपने 5 साल के बच्चों को पोलियो ड्रॉप जरूर पिलवायें। 2009 में भारत से पोलियो के 741 मामले उजागर हुए थे। केंद्र सरकार अब तक इस कार्यक्रम पर 12,000 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications