कांग्रेस पार्टी हड़बड़ी में कर रही है गड़बड़ी
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की जान चुकी है कि यूपी चुनाव में उसे कोई खास सफलता नहीं मिल पायेगी। यह गड़बड़ी संविधान, कानून एवं लोकतंत्र विरोधी है जो उसकी हार की बौखलाहट का प्रतीक है। शाही ने आज यहां जारी बयान में कहा कि कांग्रेस भ्रम की स्थिति में है। उसे लगता है कि कानून तोडऩे से मीडिया में उसे प्रमुखता मिलेगी जिससे जनसमर्थन भी हासिल होगा लेकिन वह भुलावे में जी रही है। जनता कानून तोडऩे वाले और कानून मानने वाले के बीच का अन्तर समझती है।
उन्होंने कहा कि कानून तोडऩा और संवैधानिक संस्थाओं की अवहेलना कांग्रेस की आदत में शामिल हो चुका है। इस चुनाव में कांग्रेस ने कानून तोडऩे का अन्तहीन सिलसिला शुरु किया है। केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद, केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा, कांग्रेस के दामाद राबर्ट बाड्रा और अब खुद राहुल गांधी ने कानून को धता बताकर यह साबित कर दिया है कि कानून तोडऩा उसकी रणनीति का हिस्सा है।
शाही ने कहा कि कांग्रेस युवराज राहुल गांधी का मंच से कागज फाड़कर गुस्सा जाहिर करना भी समझ से बाहर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को केन्द्र में बैठी अपनी सरकार के घोटालों पर गुस्सा क्यों नहीं आता। राहुल को बढ़ती महंगाई पर गुस्सा क्यों नहीं आता। उन्हें खाली यूपी में आकर ही गुस्सा क्यों आता है। उन्होंने कहा कि राहुल प्रदेश में पूर्व के कांग्रेस के चालीस सालों के शासन के लिए गुस्सा क्यों नहीं करते हैं जिसका दंश प्रदेश की जनता गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी के रुप में आज भी झेल रही है।













Click it and Unblock the Notifications