अखिरी दिन मध्‍य प्रदेश ने लड़ी उत्‍तर प्रदेश की लड़ाई

कानपुर। नगर की दस विधानसभा सीटों पर गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम पांच बजे थम गया। आखिरी दिन मध्यप्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह व भाजपा नेता उमा भारती ने हुंकार भरकर अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। चुनाव आयोग की सख्ती से इस बार चुनाव प्रचार में बहुत अधिक शोर-शराबा नहीं हुआ। लेकिन अंतिम हफ्ते में दिग्गजों ने जरूर आरोप-प्रत्यारोप से अभियान में रफ्तार भर दी।

मंगलवार को प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने ताकत झोंकी। चारों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने अपने क्षेत्र में रोड शो किये व जुलूस निकाले। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लालकृष्ण आडवाणी, राहुल गांधी, भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री मायावती, मुलायम सिंह के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर, नगमा, रवीना टंडन, जयप्रदा व स्मृति ईरानी जैसे सितारे भी वोट मांगने आए तो हेमामालिनी को नगर के आसमान का चक्कर लगाकर लौटना पड़ा, उनके विमान को उतरने की अनुमति नहीं मिली।

प्रचार थमने से पहले मध्य प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों दिग्विजय सिंह व उमा भारती ने मतदाताओं को रिझाने की मशक्कत की। दोनों नेताओं ने रोड शो व जनसभाओं में अपनी जीत के दावे किए। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, पूरे प्रदेश में राहुल गांधी की लहर चल रही है और नगर के मतदाता भी उसका हिस्सा बनेंगे। उधर, भाजपा नेता उमा भारती ने दावा किया कि बढ़े मतदान के साथ भाजपा की सत्ता में वापसी तय है, इसलिए मतदाता भाजपा को ही जिताएं।

दोनों नेताओं ने रोड शो में घंटों सड़कों पर घूमकर वोट मांगे तो पूरे शहर में प्रत्याशियों ने लाव-लश्कर के साथ जुलूस निकाले। इस दौरान कई जगह जुलूस आमने सामने आने से स्थिति तनावपूर्ण बनी। किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के निराला नगर में भाजपा, बसपा व कांग्रेस और परमपुरवा में भाजपा व बसपा, गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री चौक बर्रा में कांग्रेस व बसपा, महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के काली पूजा चौराहा यशोदा नगर में सपा व बसपा के जुलूस आमने सामने आने पर जोरदार नारेबाजी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+