भारत दिखा देता औकात, पाक से भाग जाता आतंकवाद

india pakistan
नई दिल्‍ली। इजरायली राजनयिक पर हमले का तार कहीं न कहीं पाकिस्‍तान से जुड़ती नजर आ रही है, इसमें मामले में पाक के संगठों की तरफ जांच की सुई इशारा कर रही है। पाकिस्‍तानी आतंकी गतिविधियों से खबरदार करने और जवाबी कार्रवाई की रणनीति बनाने में इजराइल की विश्‍व प्रसिद्ध खुफिया एजेंसी 'मोसाद' भारतीय एजेंसियों के संपर्क में है।

आपको बता दे की भारत और इजराइल के खुफिया संबंध बहुत पुराने है। विश्‍व आतंकवाद को शरण देकर संचालित करने वाले पाकिस्‍तान की स्‍थिति आज ऐसी है, लेकिन अंगर 1980 में भारत और इजराइल पाक के परमाणु ठिकानों पर हमला करने में कामयाब हो जाते तो आज ये स्‍थिति नहीं देशनी पड़ती।

अखबार एशियन एज ने एक अमेरिकी पुस्‍तक के हवाले से लिखा है कि 1982-83 में भारत और इजराइल आतंकवाद के खिलाफ एक थे, उस दौर में ये दोनों देश पाक कि परमाणु ठिकानों पर हमला करने वाले थे। पाकिस्‍तान उस समय परमाणु बम बनाने में लगा था इसकी सूचना भारत को पहले ही मिल गयी थी। यह भारत के लिए खतरे का संकेत था।

दोनों देशों ने पाकिस्‍तान पर हमले की तैयारी कर रहे थे। 1983-84 में पाक के कहुता परमाणु रिसर्च सेंटर पर हमले की योजना बनाई गई। हमले की सूचना अमेरिका की खुफियां एजेंसी सीआईए तक पहुंच गयी, उसने इस बात की जानकारी उस समय के तत्‍कालीन अधिकारी राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक को दे दिया। पाकिस्‍तानी आर्मी अब हमले के लिए तैयार हो गयी। अमेरिका ने भारत को चेतावनी दी अगर वह पाक पर हमला करता है तो अमेरिका पाक की तरफ से लड़ेगा। इस कारण भारत को अपना कदम पीछे खिंचना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+