सोनिया गांधी किस हैसियत से भरती हैं वायुसेना के विमानों में उड़ान?

चंडीगढ़। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी किस हैसियत से भारतीय वायुसेना के महंगे विमानों और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल करती हैं। क्या एक सांसद जब चाहे तब मनमाने ढंग से वायुसेना के विमानों और हेलीकॉप्टरों का अपने निजी काम या अपने पार्टी के प्रचार के लिए इस्तेमाल कर सकता है? कुछ ऐसे ही प्रश्र है जिनके जवाब सरकार को देने पड़ सकते हैं।

सिरसा में एक समाचार पत्र में काम करने वाले पत्रकार ने वायुसेना से इन प्रश्रों के जवाब मांगे हैं। उन्होंने वायुसेना को एक पत्र लिखकर पूछा है कि आखिर सोनिया गांधी अपने हर दौरे पर चाहे वो निजी हों या उनकी पार्टी का चुनाव प्रचार वो किस हैसियत से हमारे सेना के महंगे विमान और हेलीकाप्टरों का इस्तेमाल करती है ? चुंकी सेना के किसी भी अंग से हम आरटीआई से कोई भी जानकारी नहीं मांग सकते इसलिए उन्होंने एक पत्र लिखा .. भारत में सोनिया गांधी किसी भी संवैधानिक पद पर नहीं है। उनकी हैसियत सिर्फ एक सांसद की है। और प्रोटोकाल के अनुसार सिर्फ पांच गैर सेना के लोग ही वायुसेना के विमानों और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल कर सकते है ..

1- भारत के राष्ट्रपति जो भारत के सेनाओं के पदेन चीफ होते है
2- भारत का प्रधानमंत्री
3- गृहमंत्री
4- उपराष्ट्रपति
5- रक्षा मंत्री

किसी विशेष और आपात परिस्थिति मे राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस्तेमाल कर सकते हैसेना के हेलीकाप्टर चूँकि लड़ाई के लिए बने होता है इसलिए इनको बहुत ही दुर्गम परिस्थितियों के लिए बनाया जाता है। इनमें चार इंजन होते है। इसलिए इनको उड़ाना बहुत ही खर्चीला होता है। मैं ही नही पूरा देश टीवी पर हर रोज देखता है कि सोनिया गांधी जहां भी जाती है सेना का सबसे बड़ा और सबसे खर्चीला अपाचे हेरिसन हेलीकाप्टर या फिर सेना का बोम्बार्डियर लीनियर जेट 657 लेकर ही जाती है। अपाचे हेलीकाप्टर एक घंटे मे दो हजार लीटर जेट फुएल लेता है ।

यानी पाइलट और दूसरे स्टाफ का खर्च छोड़कर ही सिर्फ तेल मे ही करीब पांच लाख रूपये हर घंटे और बोम्बार्डियर लीनियर सेना अपने लिए चार इंजन वाला बनवाती है जबकि निजी इस्तेमाल के लिए दो इंजन वाला बनाये जाते है। इसको उड़ाना एक लड़ाकू जेट से पांच गुणा महगा होता है। क्योकि इसे वायुसेना के कई अधिकारियों को एक साथ किसी जगह आने जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें कुल पचीस लोग बैठ सकते है।

आखिर एक मामूली सांसद पिछले आठ सालों से किस हैसियत से इस देश के सेना के विमानों का इस्तेमाल अपने बाप का माल समझकर कर रहा है? कितनी अजीब बात है कि बिना किसी पात्रता के सोनिया गांधी सेना के विमान से किसी चुनावी सभा मे जाती है और वहाँ भ्रष्टाचार से लडऩे की दोगली बात करती है। जबकि सबसे बड़ा भ्रष्टाचार करके ही वो सेना का इस्तेमाल कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+