दिल्ली में अब होने लगा गर्मी का अहसास

राजधानी वासियों ने दिन के समय स्वेटर उतार दिए और लोग टीशर्ट और कमीज में घूमते दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक आज तापमान एक डिग्री ब़ढ़कर सामान्य से 6 डिग्री अधिक 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जिससे ठंड में और कमी आएगी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विभाग के अनुसार फरवरी में अभी ठंड एक झटका देगी। एक-दो दिन में पहा़ड़ों पर बर्फबारी और बारिश हो सकती है जिससे दिल्ली में सर्द हवाएं चलेंगी और तापमान गिरेगा, लेकिन आने वाले तीन दिन लोगों को ठंड से राहत देने वाले होंगे। फिलहाल शुक्रवार तक मौसम सामान्य ही बना रहेगा और लोगों को ठंड से दो-चार नहीं होना प़ड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications