दिल्ली सरकार की तीन प्राथमिकताएं

Delhi Chief Minister Shiela Dikshit
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने ऐलान किया है कि इस साल दिल्ली को सबसे साफ-सुथरा शहर बनाना उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता होगी। उनके मुताबिक राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान विकसित किए गए ढांचे के रखरखाव तथा झुग्गियों में रहने वाले गरीबों को पक्के मकान देकर शहर को झुग्गी मुक्त बनाना भी सरकार की प्राथमिकता सूची में शामिल है। दिल्ली की सत्ता पर अपनी हुकूमत के 13 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के अधिकारियों को संबोधित करते हुए दीक्षित ने इस साल में सरकार की प्राथमिकताएं गिनवाई तथा एक रिपोर्ट जारी कर पिछले वर्षो में अपनी उपलब्धियों का भी जिक्र किया। शीला सरकार ने दिसंबर में ही शासन के 13 वर्ष पूरे किए हैं।

जहां मेट्रो नहीं, वहां दौड़ेगी मोनो रेल

दिल्ली के जो इलाके फिलहाल मेट्रो से नहीं जुड़ पाए हैं, वहां मोनो रेल यात्रियों की राह आसान करेगी। पहले चरण में मोनो रेल पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क से गांधी नगर होते हुए मयूर विहार तक पहुंचेगी। प्रोजेक्ट पर दिल्ली औद्योगिक विकास निगम काम कर रहा है। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने मंगलवार को अपनी सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के बाद बताया कि दिल्ली के ऐसे क्षेत्र जहां मेट्रो रेल नहीं जा सकती है, वहां पर मोनो रेल का सार्वजनिक परिवहन के लिए प्रयोग किया जाएगा।

मोनो की व्यवस्था कहां-कहां की जा सकती है, इसके लिए राइट्स के माध्यम से रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि ‘शास्त्री पार्क मोनो रेल प्रोजेक्ट’ पर इस साल के अंत तक फैसला हो जाएगा। इस पर काम किया जा रहा है। इस रूट पर प्रस्तावित स्टेशन शास्त्री पार्क, कैलाश नगर, गांधी नगर, ताज एन्क्लेव, गीता कॉलोनी, गुरु अंगद नगर, मदर डेयरी, पटपड़गंज, कोटला व त्रिलोक पुरी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+