भाजपा की सरकार बनी तो माया-मुलायम जेल में होंगे: राजनाथ
लखनऊ।
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनी तो मायावती और मुलायम सिंह जेल में होंगे। उन्होंने किसानों के एक लाख तक के कर्जे माफ करने, विधवा पेंशन बढ़ाकर दो हजार रुपये करने, निजी नलकूपों को नि:शुल्क बिजली देने का वादा किया। उत्तर प्रदेश में कासगंज के बारह पत्थर मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में राजनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस के बीच नूरा कुश्ती है। id="toptextpromo">यह
दिल्ली में प्यार और लखनऊ में तकरार का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार ने पांच हजार करोड़ किस मद में लगाए हैं, इसकी जांच चल रही है। भाजपा शासन में आम आदमी का स्वाभिमान और सम्मान सुरक्षित रहता है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>हम
अकेले अपने बूते पर सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सारी घोषणाओं को लागू कर दिया जाएगा और एक ऐसा कानून बनाया जाएगा, जिससे फरियादी की शिकायत को एक सप्ताह में निस्तारित करना अधिकारी की मजबूरी होगी।











Click it and Unblock the Notifications