हार के एहसास से खिसिया गये हैं राहुल गांधी: अखिलेश यादव

आगरा। चुनावी दंगल में जुबानी जंग जारी है। इस अखाड़े में कांग्रेस के युवराज को सीधी टक्कर दे रहे हैं सपा के युवराज अखिलेश यादव जिन्होंने आगरा की चुनावी सभा में कहा कि विकास की बात करने वाले कांग्रेस के युवराज को अपनी हार का एहसास हो गया है इसलिए वो खिसियाकर पार्टियों के वादों की लिस्ट फाड़ रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और बसपा तीनों केवल अपना विकास चाहते हैं किसी को प्रदेश और प्रदेश की जनता से कोई लेना-देना नहीं है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा ने भ्रष्टाचार छिपाया है लेकिन काग्रेस ने तो भ्रष्टाचार के साथ ही महंगाई भी बढ़ाई है। महंगाई और भ्रष्टाचार के कारण खुशहाली खत्म हो गई है। तो वहीं भाजपा केवल धर्म की राजनीति करती है। अखिलेश ने कहा कि अगर सपा, सत्ता में आती हैं तो हर जाति और हर वर्ग का विकास होगा। कन्याएं पढ़ेगी और बेरोजगारी समाप्त होगी।

हमारा वादा है आपसे हर किसान खुश होगा क्योंकि लोगों का पेट भरने वाले अन्नदाता का भी पेट भरेगा। जिन अधिकारियों ने बसपा राज में उत्पीड़न किया है, झूठे मामलों में फंसाया है उनके खिलाफ जांच करा जेल भिजवायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+