पुस्तक मेला 25 से, फेसबुक पर बनाया फैन पेज

World Book Fair
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में इस बार पुस्तक मेला प्रगति मैदान में 25 फरवरी से लगने जा रहा है। पहली बार इसके लिए फेसबुक पर इसके लिए पेज बनाया गया है। इस मेले में हिंदी की पत्रिका समास को नई जिंदगी मिलने जा रही है। यह पत्रिका एक बार फिर शुरू होने जा रही है। इसके नए अंक का लोकार्णण यही होगा। संभावना है इसमें बड़ी संख्या में प्रकाशक भाग लेंगे और 90 हजार से ज्यदा किताबे प्रदर्शित की जाएंगी।

पुस्तक प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। पुस्तकों का महाकुंभ दिल्ली में लगने जा रहा है। अब उन्हें एक जगह पढ़ाई की सभी सामग्री मिलने वाली है। नामी पब्लिसर्स के साथ ही रिसर्च की सामग्री भी देखने और खरीदने का मौका मिलेगा। भारत के साथ ही दुनिया के कई देश के पब्लिशर्स मेले में शामिल होंगे। मौका होगा विश्व पुस्तक मेला का। जिसका आगाज प्रगति मैदान में 25 फरवरी से होगा। यह चार मार्च तक चलेगा।

पुस्तक प्रेमियों को इससे जोड़ने के लिए फेसबुक पर 20वें पुस्तक मेले का अधिकारिक पेज तैयार किया गया है जिसमें मेले से जुड़ी प्रमुख जानकारिया दी गई हैं। इसके अलावा ट्विटर पर भी व‌र्ल्ड बुक फेयर का अकाउट शुरू किया गया है। दो वर्ष बाद होने वाले 20वें विश्व पुस्तक मेले की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार आयोजनकर्ता नेशनल बुक ट्रस्ट किताबों में रुचि बढ़ाने के लिए हाईटेक तरीके से लोगों को जोड़ने की कवायद की है।

पहली बार इसकी जानकारी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स पर दी जा रही है। मेला चार मार्च तक चलेगा। इस दौरान किताबों पर आधारित सेमिनार, वर्कशॉप, डिबेट, प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक गतिविधियां भी होंगी। ट्रस्ट के निदेशक एमए सिकंदर के अनुसार पुस्तक मेले में अपनी पसंदीदा पुस्तकों से रूबरू होने के साथ मशहूर लेखकों से भी मिलने का मौका मिलेगा। मेले में कोर्स के किताबों के साथ ही बच्चों की किताब, मनोरंजन पर आधारित किताब और विश्व की जाने-माने लेखकों के किताबें भी उपलब्ध होंगी।

ट्रस्ट के निदेशक एमए सिकंदर ने बताया कि पुस्तक प्रेमियों के बीच सोशल नेटवर्किग साइट्स का खास क्रेज बढ़ा है। इसे देखते हुए सोशल नेटवर्किग साइटों पर पुस्तक मेले के अधिकारिक पेज और अकाउट्स शुरू किए है। पुस्तक प्रेमी मेले में पुस्तकों के नए कलेक्शन के साथ ही मशहूर लेखकों से भी मिल सकेंगे। साहित्य, कला और विचार की प्रसिद्ध पत्रिका 'समास' का प्रकाशन दोबारा शुरु होने जा रहा है। ' समास' के इस अंक में दो इतालवी लेखकों, प्रसिद्ध नॉवलिस्ट रोबर्तो कलासो और कवि स्टीवन ग्रीको के निबन्ध भी प्रकाशित हैं। इस अंक का लोकार्पण नई दिल्ली में होगा। 'समास' का यह अंक इस विश्व पुस्तक मेले में उपलब्ध रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+