लखनऊ में दिनदहाड़े दो महिलाओं की हत्या, लूट

पिछले तीन माह से सरला की जेठानी वाराणसी निवासी देवचंद श्रीवास्तव (65) भी साथ रह रही थीं। आशीष व रुचि शनिवार को नौकरी पर गए थे। अंशू इस्माईलगंज स्थित मायके गई थीं। मलय पत्नी के मायके में मकान बनवा रहे हैं। सरला व देवचंद घर में थीं। शाम को करीब 5:30 बजे उन्होंने मजदूर से तसला भेजा। मजदूर ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वह वापस चला गया तो मलय सामान रखने आए। वह ड्राइंग रूम में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। बिस्तर पर देवचंद का शव पड़ा था। बगल में टेपरिकार्डर रखा था।
उसकी लीड से गला कसकर उन्हें मारा गया था। भीतर के कमरे में फर्श पर सरला का शव पड़ा था। आशंका है कि तकिया से मुंह दबाकर उनकी जान ली गई थी। मलय से जानकारी पाकर आशीष व अन्य परिवारीजन पहुंचे। खोजी कुत्ता घटनास्थल से निकल कर तेजी से भागता हुआ 300 मीटर तक फैजाबाद रोड के पास पहुंचा और एक स्कूल बस में घुस गया। उसके बाद वह बाहर निकलकर वहीं मंडराता रहा। आशीष की पत्नी के मुताबिक एक आलमारी में रखे उनके जेवर गायब हैं।












Click it and Unblock the Notifications