चुनाव आयोग ने बेनी को भेजा नोटिस

election commission
नई दिल्ली। अभी हाल ही में केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने आरक्षण पर टिप्‍पणी की थी, जब चुनाव आयोग का शिकंजा कसता नजर आया तो उन्‍होंने माफी मांग ली। उसके बाद केंद्रीय इस्‍पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने मुसलमानों का कोटा बढ़ाने का बयान देकर चुनाव आयोग को फिर ललकार दिया, और शिकंजा कसता देख अपने बयान से पलट गये। चुनाव आयोग ने शनिवार को इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा को अल्पसंख्यक आरक्षण के बारे में की गई उनकी टिप्पणियों को लेकर नोटिस जारी किया और उनसे सोमवार शाम तक जवाब देने को कहा है।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए अल्पसंख्यक कोटे पर टिप्पणियों को लेकर सलमान खुर्शीद के बाद वर्मा दूसरे केंद्रीय मंत्री हैं जिन्हें चुनाव आयोग ने आचार संहिता के कथित उल्लंघन को लेकर नोटिस दिया है। चुनाव आयोग ने उनके द्वारा दिये गये भाषण की वीडियो की जांच कराई। आयोग ने कहा कि वर्मा ने यह बयान देकर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्‍लंघन किया है। अयोग ने कहा कि वर्मा इस बात से भलीभाति परीचित थे कि इस तरह का बयान आचार संहिता का उलंघन होगा, उन्‍होंने जान बूझकर ऐसा किया।

आयोग ने वर्मा को सोमवार शाम पांच बजे तक इस बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है कि चुनाव आचार संहिता के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। बेनी ने अपने चुनावी भाषण में कहा था कि मुसलमानों का आरक्षण बढ़ाया जाना चाहिए और अगर चुनाव आयोग इसपर हमको नोटिस भेजता है तो हम उसका स्‍वागत करेंगे।

गौरतलब है कि फर्रूखाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद के पक्ष में बेनी प्रसाद वर्मा ने बुधवार शाम सभा में कहा था कि वह मुसलिमों का कोटा बढ़ाने की बात उठाते रहेंगे, निर्वाचन आयोग चाहे तो कार्रवाई कर ले। उस समय वर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे।

केवल इतना की नहीं उन्‍होंने यहा तक कह डाला था कि वह मुस्लिम आरक्षण का कोटा बढ़वाकर रहेंगे, अगर चुनाव आयोग उन्‍हें इस मामले में नोटिस देता है तो वहक उसका स्‍वागत करेंगे। कुछ ऐसा की बयान सलमान खुर्शीद ने भी दिया था जिसके बाद चुनाव आयोग ने खुर्शीद के नोटिस देने के बाद राष्‍ट्रपति को भी शिकायती पत्र भेजा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+