यूपी में बसपा-सपा को 'आउट' करने आया हूं: अजहरुद्दीन
अजहरुद्दीन ने चुनावी जनसभा में क्रिकेट का कलर चढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें उत्तर प्रदेश में पिछले 22 वर्षों से जमे सपा और बसपा को 'आउट' करने के लिए 'गेंद' सौंपी है। उन्होंने कहा कि हम लोग क्रिकेट मैच में टीम को तीन घंटे में समेट द��ते हैं लेकिन आप लोग नाकारा जनप्रतिनिधि को 22 सालों से ढो रहे हैं। साइकिल को पंचर और कमल को मुरझाया हुआ बताते हुए कहा कि हाथी जितना भी खाए भूखा ही रहेगा। प्रत्याशी दलजीत सिंह क्रिकेट नहीं खेलते लेकिन खिलवाते जरूर हैं। अजहर ने कहा कि यहां से दलजीत जीते तो वह यहां आकर क्रिकेट खेलेंगे।
पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि वह 99 टेस्ट मैच खेले हैं। अगर आपने महेंद्र वर्मा को जिता दिया तो मैं समझूंगा कि 100वां मैच भी खेल गया। अजहर ने कहा कि वह अपने पूरे क्रिकेट जीवन में एक या दो बार जीरो स्कोर पर आउट हुए हैं। अगर आप लोगों ने महेंद्र वर्मा को हरा दिया तो मैं यह समझूंगा कि मुझे जीरो पर आउट कर दिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद डा. अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी तथा सभी बिरादरियों की 125 साल से हितैषी रही है। यहां की राजनीति, धर्म और जाति से प्रेरित है। इसीलिए बुदेलखंड पिछड़ा है। चुनाव में बढ़े मतदान पर तंवर ने कहा कि इसका मतलब साफ है कि लोग विकास चाहते हैं।
चुनावी जनसभा में सांसद तंवर ने कहा कि इतने लंबे समय से कांग्रेस ने ही मनरेगा के तहत काम दिलवा गरीबों को दो वक्त की रोटी, जनता को सूचना का अधिकार, शिक्षा के विकास के लिए शिक्षा का अधिकार, बेघर लोगों को छत, मुफ्त दवाईयां, स्वास्थ्य योजना मुहैया करवाई है। सरकार राइट टू फूड का अधिकार देकर सभी को भर पेट भोजन देने का कार्य करेगी ताकि देश में कोई भी भूखा न सो पाए। कांगे्रस पार्टी के पक्ष में वोट डालने से लोगों की सत्ता में सीधी भागीदारी बढ़ेगी और इस इलाके में विकास के कार्यों में तेजी आएगी। यहां के लोगों का सहयोग दिल से रहा तो प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहराएगा। इसके पूर्व अजेय प्रताप सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय वीपी सिंह द्वारा तिंदवारी क्षेत्र के लिए किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि दलजीत का दिल साफ और सच्चा है। आप उन्हें भारी बहुमत से जिताएं। अजेय ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी तो दलजीत मंत्री बनेंगे।













Click it and Unblock the Notifications