बसपा के इशारे पर हो रही है एनआरएचएम से जुडे लोगों की हत्‍या: भाजपा

BSP
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह ने कहा कि बसपा सरकार में बैठे अति महत्वपूर्ण और शक्तिशाली व्यक्ति के इशारे पर एनआरएचएम से जुडे लोगों की हत्याए हो रही हैं। जिसका नेटवर्क प्रदेश व्यापी है। इसलिए अगर सीबीआई जिम्मेदारी से जांच करना चाहती है। तो सबसे पहले एनआरएचएम के स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षा मुहैया करवाये। जो सहमे और सदमे में है। सत्यदेव सिंह ने कहा कि इस 5 हजार करोड़ की लूट किसके इशारे पर हुई है किसकी जेब में ये पैसा गया इन तथ्यों की जांच सीबीआई को जल्द करना होगा। उन्होने कहा इस मामले में बीएसपी के हाई प्रोफाइल लोग शामिल है जिनके इशारे पर इस राज को दबाये रखने के लिए हत्याओं को अंजाम दिया जा रहा है।

अगर सीबीआई और मुस्तैदी नहीं दिखाती है तो इन हत्याओं का सिलसिला रूकना मुश्किल है। क्योंकि ज्‍यों-ज्‍यों सीबीआई की जांच बढेगी और यदि टुकड़ों-टुकड़ों में राज से पर्दा उठेगा और लोगों की जान खतरे में पडती जायेगी। सत्यदेव सिंह ने कहा जितनी जरूरी मामले से जुडे लोगों की सुरक्षा के है उतनी ही जरूर मामले के जल्द छानबीन से भी है क्योकि ज्यो-ज्यो देरी होती जायेगी तथ्य भी गायब होते रहेंगे। उन्होने कहा कि इस महाघोटाले के पीछे जिम्मेदारी किसकी है, यह साफ होना चाहिये। कांग्रेस निर्बाध रूप से केन्द्र से पैसे देती रही और प्रदेश सरकार लूट करती रही।

और अब जब जांच शुरू हुई तो घोटाले के सबूत सामने न आने पाए इसलिए इससे जुडे़ लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। बीजेपी की स्पस्ट मांग है कि सीबीआई जांच में गतिशीलता के साथ सवेंदनशीलता भी लाए जिससे लगातार हो रही मौतों का सिलसिला रूक सके और असल गुनाहगार सलाखों के पीछे हो। सीबीआई को यह भी जाँच करनी चाहिए कि इस लूट का केन्द्र को पता होने के बाद भी इस धन के खर्च की मॉंनीटरिंग क्यों नहीं किया गया? और इसके लिए केन्द्रीय सत्ता और कांग्रेस पार्टी की क्या जिम्मेदारी है?

श्री सिंह ने कहा कि मा. उच्च न्यायालय द्वारा नरेगा घोटाले को लेकर की गई टिप्पणी प्रदेश सरकार के मुंह पर तमाचा है व प्रदेश सरकार में यदि शर्महया होती तो उसे भ्रष्टाचार को लेकर बात ही नहीं बल्कि भ्रष्टाचार रोकने का ईमानदारी से प्रयास करती। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यो की असलियत जनता समझ चुकी है और उसकी सजा उसको चुनाव परिणाम के माध्यम से देने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+