तांत्रिक के कहने पर दे डाली बहन की बलि

जिले के पुलिस अधीक्षक महेश मिश्रा के अनुसार नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम जालपुर निवासी गिरिराज ङ्क्षसह की छ: वर्षीय पुत्री अंजलि ग्राम झिलमिला में अपनी बुआ के साथ रहती थी। वह अचानक घर से गायब हो गयी काफी खोजने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। गत 11 तारीख को अंजलि का शव उसकी बुआ के घर दरवाजे पर पड़ा मिला।
बच्ची का शव मिलने पर गांव में हड़कम्प मच गया। अंजलि की बुआ ने घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने गांव वालों से पूछताछ की तो यह पता चला कि अंजलि की बुआ के लड़का कुमेश संतान की प्राप्ति के लिए काफी परेशान है तथा बीते कुछ समय से वह किसी तांत्रिक के पास आ जा रहा है। पुलिस ने शक के आधार पर कुमेश को गिरफ्तार कर पूछताछ की।
पूछताछ में हकीकत सामने आयी कि कुमेश की शादी को कई वर्ष बीत गये थे मगर कोई संतान नहीं थी। तांत्रिक के कहने पर ही कुमेश ने अपने साथी महेश के साथ मिलकर अंजलि की हत्या की थी। पुलिस ने कुमेश व महेश को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications