बसपा की जमानत जब्‍त कराओ और ब्‍याज मुफ्त कराओ: मुलायम

कानपुर। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आह्वान किया कि बसपा की जमानत जब्त कराओ ब्याज माफ कराओ। सपा मुखिया सत्ता में आने पर हर वर्ग को मिलने वाली सुविधाएं गिना गए। वहीं व्यापारियों व मुसलमानों को हमदर्द बताया। वह गुरुवार को कानपुर में सपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सपा मुखिया ने कहा कि बसपा सरकार में व्यापारियों व मुसलमानों पर अत्याचार बढ़े हैं।

व्यापारियों का शोषण हो रहा है। इस सरकार में कोई वर्ग खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा ने व्यापारियों के लिए क्या किया यह याद दिलाने की जरूरत नहीं है। सत्ता में आने पर कर्ज माफ किया जाएगा व व्यापार करने के लिए सुविधाएं दिलायी जाएंगी। बुनकरों को कम दर पर सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी व कम ब्याज पर ऋण दिलाया जाएगा।

उन्होंने नौजवानों को नौकरी व एक हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की बात दोहराई। प्रदेश में खिलाडि़यों को नौकरी दी जाएगी। मालूम हो कि चौथे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान हर राजनीतिक पार्टी एक दूसरे पर हमलावर हो गये हैं। चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे समाप्‍त हो जायेगा। चौथे चरण में रविवार को हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बांदा, चित्रकूट, छत्रपति शाहूजी महराज नगर, फतेहपुर व प्रतापगढ़ में वोट पड़ेंगे। इस चरण में कुल 1044 प्रत्याशी है, जिनके भाग्य का फैसला 1.73 करोड़ मतदाता करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+