माया ने तो अंबेडकर को ही बेच डाला: पासवान
लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान ने बुधवार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती पर आरोप लगाया कि उन्होंने भीमराव अम्बेडकर के नाम पर गरीबों का वोट लेकर कर न सिर्फ अकूत सम्पत्ति हासिल की, बल्कि संविधान निर्माता को ही बेच डाला। पासवान ने यह बात एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा।
इतना ही नहीं पासवान ने भाजपा को भी आड़े हाथों लिया। पासवान ने कहा कि भाजपा राम मंदिर के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रही है। पासवान ने कहा कि भाजपा हमेशा से राम मंदिर को चुनावी मुद्दा बनाकर अपना वोट बैंक तो इकठ्ठा करती ही है मगर समाज को धर्म के नाम पर बाटती भी है।
राजधानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि माया के राज में यूपी बैकफुट पर है और विकास के नाम पर मायावती ने सिर्फ हाथी लगवाया है। पासवान ने कहा कि अंबेडकर को बेचने के बाद माया अब यूपी को बेच कर डकारने की फिराक में हैं।













Click it and Unblock the Notifications