आचार संहिता से परेशान कर्मचारी ने खुद को चाकू मारा

पुलिस के अनुसार नगर पंचायत जंगीपुर में तैनात कर्मचारियों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला है जिससे कई कर्मचारियों के परिवार भूखमरी के कगार पर पहुंच गये। वेतन न मिलने का कारण प्रशासक की नियुक्ति न होना। प्रशासक की नियुक्ति आचार संहिता लागू होने के कारण नहीं हो सकी और आने वाले एक माह तक ऐसी कोई उम्मीद भी नहीं है।
नगर पंचायत के अन्य कर्मचारियों का कहना कि वेतन न मिलने से क्षुब्ध चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गनेश रावत ने बुधवार को कार्यालय पंहुचकर उपस्थिति पंजिका पर अपना हस्ताक्षर करने के बाद खुद को चाकू घोंप लिया। गनेश के खुद को चाकू मार लेने की बात जब कार्यालय के अन्य कर्मचारियों को पता चली तो उन्होंने आनन फानन में घायल गनेश को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने का कहना है कि उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक नियुक्त हुए थे लेकिन चुनाव पूर्व अक्टूबर माह में उनका स्थानान्तरण हो गया। उनके स्थान पर अन्य किसी की नियुक्ति प्रशासन ने नहीं किया। प्रदेश में चुनाव आचार संहिता के कारण अधिकारी की तैनाती नहीं हो सकी। हालांकि यह अधिकारियों की गलती रही क्योंकि आचार संहिता लागू होने के बाद भी आवश्यक कार्य किए जा सकते हैं बशर्ते आयोग की इजाजत ले ली जाती है। अधिकारियों ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया कि कर्मचारियों को वेतन भी देना होगा उनकी लापरवाही के कारण आज एक कर्मचारी की जान जाते-जाते बच गयी।












Click it and Unblock the Notifications