यूपी में कांग्रेस हारी तो सिर्फ मैं जिम्मदार: दिग्विजय
लखनऊ। यूपी में कांग्रेस की नैया पार कराने का जिम्मा संभाल चुके पार्टी महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अगर पार्टी यूपी में खराब प्रदर्शन करती है तो उसके जिम्मदार वह खुद होंगे। श्री सिंह ने कहा कि राज्य में चुनाव के नतीजे अगर कांग्रेस के खिलाफ आते हैं तो इसकी जिम्मदारी राहुल गांधी या फिर गांधी परिवार के किसी सदस्य की नहीं होगी।
दिग्विजय सिंह की माने तो किसी को बहुमत नहीं मिलने पर जो हालात बनेंगे उसके बारे में नतीजे आने के बाद सोचा जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि कांग्रेस अगर इस विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो कहीं ना कहीं उनकी गलती होगी। दिग्विजय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनकी पार्टी सूबे में किसी से समर्थन नहीं लेगी और किसी को समर्थन भी नहीं देगी। उन्होंने समर्थन देने से साफ इनकार कर दिया।
आपको बताते चलें कि बुधवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह ने कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही थी मगर उसके बाद ही लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके में एक जनसभा के दौरान राहुल ने सपा की वादों की लिस्ट फाड़ कर यह जाहिर कर दिया था कि वह किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं लेना चाहते।













Click it and Unblock the Notifications