10 जिलों में आज हो रही है वोटिंग, दिग्गजों की साख दांव पर
जहां बनारस में भाजपा की साख दांव पर है वहीं अमेठी में कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इसके अलावा आज जिन जगहों पर वोटिंग हो रही है उनमें इलाहाबाद, जौनपुर, कौशांबी, सुल्तानपुर, संत रविदास नगर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र हैं। जिसमें तीन नक्सली प्रभावित जिले भी हैं।
इनकी 56 सीटों पर पौने दो करोड़ से ज्यादा वोटर एक हजार अट्ठारह उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने वाले हैं। अमेठी से सुल्तानपुर के कांग्रेस सांसद संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। इसके अलावा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी की साख भी दांव पर है। त्रिपाठी इलाहाबाद दक्षिण सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला बीएसपी उम्मीदवार और राज्य के मंत्री नंद गोपाल नंदी से है। मंझनपुर सीट से मंत्री इंद्रजीत सरोज के साथ ही बाहुबली नेता माने जाने वाले अतीक अहमद की किस्मत का फैसला भी इसी दौर में होगा।
इसके अलावा इस चरण में ऐसे 22 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं जहां महिला उम्मीदवारों की संख्या एक से अधिक है। इस चरण के 18,374 मतदान केंद्रों पर करीब 1.75 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के योग्य हैं। तीसरे चरण में ओब्रा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से सर्वाधिक 30 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जबकि सबसे कम उम्मीदवार वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में जगदीशपुर (11), मंझनपुर (11), दुधी (11) शामिल हैं।













Click it and Unblock the Notifications