यूपी महासंग्राम का तीसरा चरण समाप्‍त, 57 फीसदी वोटिंग

UP Assembly Polls
लखनऊ। यूपी में 16वें विधानसभा के महासंग्राम का तीसरा चरण कड़ी सुरक्षा के बीच समाप्‍त हो गया। 10 जिलों की 56 सीटों के लिए हो रही वोटिंग शाम 5 बजे समाप्त हो गई। और इसी के साथ कुल 1018 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत ईवीएम मशीन में कैद हो गई जो आगामी 6 मार्च को सामने आयेगी। जिन 10 जिलों में मतदान संपन्न हुआ उनमें छत्रपति शाहूजी महाराजनगर (अमेठी), सुल्तानपुर, कौशाम्बी, जौनपुर, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, इलाहबाद, भदोही और चंदौली शामिल हैं।

चुनाव आयोग की मानें तो शाम 5 बजे तक 57 फीसदी वोटिंग हुई। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक धीमी शुरुआत के बाद मतदान ने दिन बढ़ने के साथ गति पकड़ी। दोपहर एक बजे जहां 34.72 प्रतिशत, वहीं तीन बजे 47.05 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। गौरतलब है कि पिछले चरणों में मतदान का प्रतिशत क्रमश: 62 और 59 प्रतिशत पहुंचा था। ऐसे में अधिकारियों ने उम्मीद जताई थी कि इस चरण में भी 60 फीसदी के आस-पास मतदान होगा।

मतदान केंद्रों पर थे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतदान में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएस), पुलिस, और होमगार्ड के एक लाख से अधिक जवानों की तैनाती की गई थी। आजमगढ़ जिले के मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 300 (तरवा) पर बुधवार को पुनर्मतदान हुआ। गौरतलब है कि आजमगढ़ के इस बूथ पर दूसरे चरण के तहत 11 फरवरी को मतदान हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+