गुडग़ांव में मकान ढहने से दो बहनों की मौत

Two Sister Killed In Accident in Gurgaon
गुडग़ांव। पटौदी के वार्ड संख्या-11 में मंगलवार दोपहर एक पुराने मकान के प्रथम तल पर कमरे का निर्माण कराए जाने से मकान ही ढह गया। मकान के मलबे में दो सगी बहनें दब गईं। आसपास के लोगों ने जेसीबी मशीन से मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पटौदी निवासी सईद कबाड़ी ने लगभग 11 वर्ष पूर्व रेवाड़ी रोड पर ईदगाह के सामने वार्ड- 11 में अपनी दुकान के पीछे मकान बनाया था। सईद की बेटी शबनम भी अपने पति के साथ यहां रह रही थी।

मंगलवार को शबनम की छोटी बहन 21 वर्षीय आइशा उसके पास आई थी। कुछ समय पहले ही उन्होंने मकान की छत पर एक नया कमरा बनाया था। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे उनका मकान अचानक ढह गया।शबनम और आइशा मलबे में दब गईं। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम वत्सल वशिष्ठ, डीसीपी हामिद अख्तर, एसीपी तेजबीर, थाना प्रबंधक अनिरुद्ध चौहान भी घटनास्थल पर पहुंचे।आस-पास रहने वाले लोगों ने बताया कि यह मकान लगभग 11 वर्ष पुराना था। कुछ समय पहले मकान के प्रथम तल पर नया कमरा बनाया गया था। मकान में एक बड़ी खामी यह थी कि ग्राउंड फ्लोर में मात्र चार इंच की दीवार थी। जबकि चौबारे में नौ इंची दीवार मकान के नए बने कमरे का वजन नहीं सह सकी। जिसके चलते उक्त घटना हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+