मॉक ड्रिल के दौरान दिल्ली के लक्ष्मीनगर की स्कोप इमारत में लगी आग

Massive Mock Drill
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में भूकंप से बचाव के लिए देश का अब तक का सबसे बड़ा माक ड्रिल शुरू हो चुका है। लेकिन माक ड्रिल के दौरान एक बड़ी घटना हो गयी है। लक्ष्मीनगर के स्कोप इमारत में आग लग गयी है। इस इमारत की 5वीं मंजिल पर कोल इंडिया का ऑफिस है। फिलहाल जो खबर आ रही है उसके मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है।

आपको बता दें 11.30 बजे शुरू हुआ यह मॉक ड्रिल करीब दो बजे तक चलेगी। माक ड्रिल करीब चार सौ स्थानों पर चल रहा है। इसमें करीब 50000 हजार लोग भाग ले रहे हैं। इस समय दिल्ली में 7.8 का भूकंप आया हुआ है।

जिन स्थानों पर यह माक ड्रिल चल रहा है उसमें आनंद विहार टर्मिनल, खान मार्केट. एम्स, एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशनों, सिनेमा घरों औऱ गवर्नर हाउस शामिल हैं। इसके तहत लोगों को चेतावनी भी दी जा रहा है कि वह घबराए नहीं। साथ ही छोटे छोटे नाट्य से इसको पूरी तरह से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

गौरतलब है कि रविवार को ही वनइंडिया हिंदी ने आपको सूचित किया था कि 15 फरवरी को दिल्ली थम सी जाएगी। उसी के तहत यह कार्रवाई चल रही है। इस माक ड्रिल के लिए आम जनता को कई दिनों से मैसेज भी भेजा जा रहा था। डीडीएमए ने लोगों से आपदा से जुड़े इस मॉक ड्रिल में शामिल होने का भी आग्रह किया था। डीडीएमए अधिकारियों के अनुसार भारत में अपनी किस्म का पहला आयोजन है। सिविल डिफेंस, एनसीसी, अस्पताल, एमसीडी, पुलिस समेत तमाम एजेंसियां ड्रिल में शामिल हैं।

मॉक ड्रिल के तहत लोगों को सूचना दी जा रही है कि भूकंप से मेट्रो रेल ट्रैक टूट गया है साथ ही पिलर में दरार आ गई है। इसलिए प्रशासन को मेट्रो स्टेशन खाली कराने जा रहा है। इसी तरह से पेट्रोल पम्प पर लीकेज के बाद आग, मॉल में लोगों के फंसने, रेलगाड़ी के पटरी से उतर जाने की भी सूचनाएं दी जा रही है। इसमें यात्रियों को तुरंत हटाया जा रहा है। इतना ही नहीं भूकंप के कारण ट्रैफिक प्रभावित हो गया है इसके लिए ट्रैफिक भी डायवर्ट करने की कोशिश हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+