'गांधी परिवार ने यूपी को दिया पिछड़ापन'

mayawati
लखनऊ। बसपा की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री मायावती ने उन्‍नाव और रायबरेली में अपनी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहां क‍ि निश्‍चित की बसपा प्रदेशी की जनते के सहयोग से एक बार फिर सरकार बनाएगी। भाजपा, सपा और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहां कि इन सभी दलो ने उत्‍तर प्रदेश को बदहाली और कंगाली की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। अगर इनकी दुबारा सरकार आयी तो राज्‍य जंगलराज के शिकंजे में कसता चला जाएगा।

उन्‍होनें कांग्रेस पार्टी पर वार करते हुए कहां क‍ि 40 वर्षो से कांग्रेस उसके बाद भाजपा और सपा का शासन राज्‍य को गरीबी, बेरोजगारी और पिछड़ेपन की ओर ढकेल दिया है। इसी कारण से उत्‍तर प्रदेश मे बसपा सरकार पूर्ण बहुमत से सत्‍ता में आई थी। तब से सभी पार्टियां एकजुट होकर किस्‍म किस्‍म की साजिशें रचकर बसपा पार्टी की छवी को गन्‍दा करने में लगी है।

उन्‍होनें कहा कि इन विरोधी दलों के शासन में कानून व्‍यवस्‍था पूरी तरह से चरमरा गयी थी। भ्रष्‍टाचार चरम सीमा पर कर चुका था। आपराधिक गतिविधियों को बोलबाला था, और महंगाई भ्रष्‍टाचार और बेरोजगारी से जनता त्रस्‍त थी। माया ने कहां कि हमने इस चरमराइ सत्‍ता पर काबिज होकर इसको पटरी पर लाने का काम किया लेकिन विरोधियो को ये बर्दास्‍त नहीं हुआ। विरोधी दल विकास नहीं चाहते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+