किसका किस सबसे लंबा, साबित करने में जुटे 7 जोड़े
यहां के खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस पट्टाया में हर साल 12 फरवरी को एक अजीबो-गरीब प्रतियोगिता होती है जिसे नाम दिया जाता है 'The world record for longest continuous kiss' यानी की 'विश्व की सबसे लंबी किस प्रतियोगिता'।
इस साल भी यह प्रतियोगिता जारी है, जिसमें अभी तक 7 जोड़े टिके हुए हैं। इस प्रतियोगिता का समापन 14 फरवरी को होगा। इस प्रतियोगिता में तो कई जोड़ो ने भाग लिया था लेकिन टिके केवल 7 जोड़े हैं। इस प्रतियोगिता के नियम के तहत 'किस' करने वाले जोड़े को प्रतियोगिता के तहत ना तो पानी पीने की इजाजत है और ना ही कुल्ला करने की। उन्हें ब्रेक के दौरान पानी या जूस पीने को दिया जाता है वो भी स्ट्रा के जरिये।
यहां तक कि प्रतियोगिता के तहत प्रतियोगियों को बाथरूम जाने की इजाजत नहीं है अगर जरूरत आन पड़ती है तो वो रेफरी के साथ ही बाथरूम जा सकते है। प्रत्येक जोडे को एक वर्गमीटर की ही जगह दी गई है जिसमें वह अपने साथी के साथ किस करते रहेंगे।
पिछले साल इस 'किस' प्रतियोगिता का खिताब लक्काना तिरानारात और उनके पति ने जीता था जिन्होंने एक-दूसरे को लगातार 46 घंटे 24 मिनट और नौ सेकेण्ड तक चूमा था।
इस बार फिर से दोनों मियां-बीवी इस प्रतियोगिता का हिस्सा है और उन्होंने दावा किया है कि वो ही इस बार भी जीतेंगे। आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता को जीतने वाले को एक लाख की हीरे की अंगूठी और 2 लाख के होटल का गोल्डन पैकज मिलेगा जहां किसिंग जोड़ा आसानी से तीन दिन और दो रातें बिता सकेगा।













Click it and Unblock the Notifications