इस्तीफा देने की हलचल के बीच सेना प्रमुख जाएंगे ब्रिटेन

अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान सेना प्रमुख भारत-ब्रिटेन के बीच मौजूदा संबंधों को मजबूती प्रदान के साथ विभिन्न मुद्दों पर वरिष्ठ सैन्य और असैन्य अधिकारियों से बातचीत करेंगे।
द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देना दोनों देशों की प्राथमिकता के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें आर्थिक, वाणिज्यिक, ऐतिहासिक और विदेश नीति शामिल है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद जनरल सिंह की यह पहली विदेश यात्रा है। वह आगामी 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications