बेनी बाबू ने तो मनमोहन सिंह को 'बूढ़ा' बोला
जौनपुर। चुनावी जंग जारी है, इस समर में सारे नेतागण एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। इस में किसी को हैरान होने की जरूरत नहीं है लेकिन बवाल तो तब मचता है जब जोश में नेतागण अपनी ही पार्टी के नेता के लिए कुछ ऐसा कह जाते हैं जिसे पचा पाना थोड़ा मु्श्किल होता है।
ऐसी ही बानगी दिखी जौनपुर में जहां केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा अपने युवराज राहुल गांधी की तारीफ करते हुए ऐसा कुछ कह गये जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थीं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ही देश के पीएम पद के लिए सही है। उन्हें साल 2014 में हम सभी पीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा पीएम मनमोहन सिंह 80 साल के हैं, 2014 में 82 के हो जाएंगे। काम करने की एक आयु और सीमा होती है। उनकी उम्र हो चली है।
ऐसे हालात में राहुल जी प्रधानमंत्री बनेंगे। अपने राहुल प्रेम के आगे वो य़ह भूल गये कि वो किसके बारे में और क्या कह रहे हैं। बेनी के इस बयान की चारों ओर हंसायी हो रही है।













Click it and Unblock the Notifications