दलाई लामा से घबराया चीन तिब्बत पर युद्ध की तैयारी में

तिब्बत के क्षेत्रीय कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रमुख चेन क्आनगुओ ने आधिकारिक समाचार पत्र तिब्बत डेली से कहा कि तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे स्थिरता बनाये रखने में गंभीर स्थिति को स्वीकार करें और वे अलगाववादी तोड़फोड़ के खिलाफ एक युद्ध के लिये खुद को तैयार करें। यह आदेश 22 फरवरी को तिब्बती नव वर्ष के ठीक पहले आया है और इस वर्ष चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी कांग्रेस को नये नेतृत्व का चुनाव करना है।
राष्ट्रपति हू जिंताओ और प्रधानमंत्री वेन जिआबाओ के साथ नये नेताओं का चुनाव करेगी। ये दोनों नेता इस वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले हैं। चेन और अन्य शीर्ष अधिकारियों ने बौद्ध भिक्षुओं और दलाई लामा के समर्थकों के प्रयासों को विफल करने के लिये अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आह्वान किया है।
उन्होंने बताया कि कम्यूनिस्ट पार्टी की कांग्रेस को देखते हुए दलाई लामा ने इस वर्ष निर्णायक लड़ाई शुरू करने की बात कही है। यह कांग्रेस इस साल नवंबर महीने में आयोजित होगी।












Click it and Unblock the Notifications