प्रेमी युगल को पकडऩे आयी पुलिस पर पथराव

Ruckus
कुशीनगर। आमतौर पर यह देखा जाता है कि समाज प्रेम का दुश्मन होता है कुशीनगर के पटहेरवा गांव में रहने वालों ने प्रेमी युगल को बचाने के लिए पुलिस से पंगा ले लिया। पटहेरवा क्षेत्र में प्रेमी युगल को गिरफ्तार करने आयी जम्मू कश्मीर की पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर उन्हें खदेड़ दिया।

पुलिस परेशान है कि वह प्रेमी युगल को किस प्रकार गिरफ्तार करें जबकि ग्रामीणों ने जिद पकड़ ली है कि कोई भी उनके गांव से किसी को ले नहीं जा सकता है। पुलिस के अनुसार कुशीनगर के पटहेरवा गांव में रहने वाला राजेश कुछ वर्ष पूर्व कमाने के लिए जम्मू कश्मीर के अनन्तनाग गया था। अनन्तनाग में उसकी मुलाकात अच्छाबाग की रहने वाली अब्दुल गनी खां की पुत्री रेहाना (26) से हो गयी। दोनों में प्रेम हुआ और राजेश रेहाना को अपने साथ कुशीनगर ले आया।

कुशीनगर में दोनों में विवाह किया और साथ रहने लगे। यह घटना करीब चार वर्ष पूर्व की है वर्तमान में उनका दो साल का एक बेटा भी है। पुलिस का कहना है कि जब रेहाना घर से गायब हुई तो उसकी खोजबीन शुरू हो गयी पता चला कि राजेश का भी कुछ अता पता नहीं है। इसके बाद रेहाना के मामा ने अच्छाबाग थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।

पुलिस काफी समय तक दोनों की तलाश करती रही पुलिस को पता चला राजेश कुशीनगर आ गया है। इसका पता लगाते-लगाते अच्छाबाग थाना प्रभारी रियाज अहमद के नेतृत्व में चार सदस्यीय पुलिस दल पटहेरवा पहुंचा। जब पुलिस ने रेहाना को वापस ले जाने के लिए उस पर दबाव बनाया तो रेहाना ने किसी भी सूरत में जम्मू कश्मीर जाने से इनकार कर दिया।

रेहाना के विरोध के कारण पुलिस ने कसया में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराना चाहा लेकिन बयान नहीं हो सका। जम्मू कश्मीर पुलिस रेहाना की मर्जी के खिलाफ जबरिया उसे पटहेरवा थाने लायी तो गांव वालों को गुस्सा भड़क गया। बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने पटहेरवा थाने को घेर लिया और जम्मू कश्मीर पुलिस पर पत्थरबाजी शुरु कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पटहेरवा पुलिस को ग्रामीणों से मोर्चा लेना पड़ा काफी देर के बाद मामला शांत हुआ लेकिन ग्रामीणों ने रेहाना को भेजने से मना कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+