तो क्या कर्नाटक के मंत्री मुझे वीडियो में खोज रहे थे: पूनम पांडे

कर्नाटक के तीन मंत्री विधानसभा में वयस्क फिल्म देखते हुए क्या पाये गये हर कोई इस मु्द्दे पर टिप्पणी कर रहा है। क्या आम और क्या खास सभी को चटकारे लेने का मौका मिल गया है। किंगफिशर बिकनी मॉडल पूनम पांडे की तो टि्वटर पर जैसे लॉटरी ही निकल गयी है।

वो टी्वट पर टी्वट पर कर रही है, अपने टी्वट के जरिये उन्होंने मंत्रियों से सवाल किया है कि क्या वो अपने वीडियो में मुझे खोज रहे थे क्योंकि मुझे पता चला कि आप लोग वीडियो में किसी बिकनी मॉडल पर चर्चा कर रहे थे और मुझसे अच्छी बिकनी मॉडल तो पूरे देश में कोई नहीं है।

इससे पहले भी पूनम ने बहुत ही उत्तेजक ढंग से मंत्रियों के लिए लिखा है,प्लीज आप लोग उत्तेजित होने के लिए तैयार रहे, उन्हें लगता है मंत्रिगण विधानसभा में वयस्क फिल्म देखकर वैलेंनटाइन वीक मना रहे थे। पूनम ने जनता से कहा है कि लगता है मंत्रियों के इलेक्शन की जगह विधानसभा में इरेक्शन शब्द सुनायी दे रहा था तभी तो बड़े मजे से अपने वीडियो पर अश्‍लील फिल्‍म देख रहे थे।

गौरतलब है कि मंगलवार को एक निजी चैनल पर दिखाया गया कि कर्नाटक सरकार के तीन मंत्री एक महत्वपूर्ण बहस के दौरान विधानसभा में बैठकर अश्लील फिल्म देख रहे थे। तीनों के नाम है सहकारिता मंत्री लक्ष्मण सेवदी, महिला एवं बाल विकास मंत्री सीसी पाटिल और पर्यावरण मंत्री जे कृष्‍णा पालेमार। फिलहाल तीनो मंत्रियों से इस्तीफा ले लिया गया है और जांच होने तक उनकी विधानसभा में आने पर पाबंदी लगा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+