कांग्रेस की गढ़ में माया की दहाड़, कहा कांग्रेस ने बढ़ाई यूपी में बेराजगारी

केंद्र पर हमलावर होते हुए भारी जनसैलाब से माया ने कहा कि केंद्र हमेशा से यूपी के साथ पक्षपात करती है। माया ने कहा कि बेराजगारी के पीछे सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस का ही हाथ ही है। मायावती ने कहा कि प्रदेश की किसी भी योजनाओं को केंद्र कभी मंजूरी नहीं देती इससे साफ जाहिर है कि वह सूबे का विकास नहीं चाहती है। कानून व्यवस्था के बारे में माया ने कहा कि दिसंबर 2011 में जब अयोध्या फैसला आना था तब भी मैने केंद्र से अतिरिक्त सुरक्षा बल मांगा था मगर केंद्र ने मना कर दिया। माया ने कहा कि इसे सशख्त कानून व्यवस्था ही कहेंगे कि इतना विवादित मसला बिना किसी तनाव के संचालित हो गया।
कांग्रेस की गढ़ में दहाड़ते हुए मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी ने सभी दागी मंत्रियों को बाहर निकाल दिया। माया ने कहा कि सभ्ी दागी मंत्री अब अपनी असल जगह पर पहुंच चुके हैं। माया ने कहा कि सुलतानपुर में भी हमारी सरकार ने खासा विकास किया है जबकि पूरे प्रदेश में इसे कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications