कांग्रेस के लिए जीनत अमान ने मांगे वोट
वाराणसी। चुनावी समर में हर पार्टी एड़ी-चोटी का दम लगा रही है। हर कोई वोटरों को लुभाने में जुटा हुआ है। नेता-अभिनेता समेत कई लोग वोट की अपील करते नजर आ रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को धार्मिक नगरी वाराणसी में बीते जमाने की हॉट अदाकारा जीनत अमान ने लोगों से कांग्रेस के लिए वोट मांगा।
जीनत अमान ने वाराणसी के कैंट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव के लिए रोड शो किया और वोटरों से कैंट प्रत्याशी के लिए वोट करने की अपील भी की। जीनत अमान की एक झलक पाने के लिए लोग काफी बेकरार दिखे। लोग उनकी बातों को बड़े ही ध्यान से सुन रहे थे। राजनीति के बाबत सवाल पूछे जाने पर जीनत ने कहा कि वे व्यक्तिगत संबंधों के नाते प्रचार के लिए आई हैं और किसी पार्टी से वे जुड़ी नहीं हैं।
इससे पहले पार्टी के लिए संजू बाबा ने और नगमा ने भी प्रचार किया है। देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी को ये प्रचार कितना फायदा पहुंचाते है। जीनत अमान ने खुल कर राहुल गांधी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा सिर्फ इतनी है कि प्रदेश और प्रदेशवासी तरक्की करें। वो सत्ता लोभी नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications