यूपी में 4 मंत्रियों समेत कई दिग्‍गजों की किस्‍मत दांव पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और चार मंत्रियों सहित 862 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से तय होगा। पहले चरण के मतदान के लिए 18,108 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में कई राजनीतिक दिग्‍गजो की किस्‍मत दाव पर लगी है, उनमें विधानसभा अध्‍यक्ष माता प्रसाद पांडेय सिद्धार्थनगर जिले की इटवा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) से मैदान में हैं।

इसके अलावा प्रदेश सरकार के चार मंत्री - लालजी वर्मा अम्बेडकरनगर की कटेहरी, राम प्रसाद चौधरी कुशीनगर जिले की कप्तानगंज, संग्राम सिंह बाराबंकी सदर और रामहेत भारती सीतापुर जिले की हरगांव सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। बसपा सरकार में मंत्री रहे दद्दन मिश्रा भाजपा का दामन थाम श्रावस्ती की भिनगा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।


बाराबंकी की दरियाबाद सीट से केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के पुत्र राकेश वर्मा,आजमगढ़ से भाजपा सांसद रमाकांत यादव के पुत्र अरुण यादव, बस्ती सदर सीट से कांग्रेस के सांसद जगदम्बिका पाल के अभिषेक पाल और अम्बेडकरनगर जिले की कटेहरी सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। 65 महिलाओं सहित कुल 862 उम्मीदवारों भविष्य मतदान के बाद ईवीएम में बंद हो जाएगा।

पहले चरण में एक करोड़ 71 लाख 80 हजार 649 मतदाता अपने लोकतंत्र के अधिकार का इस्‍तेमानल करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 93 लाख 56 हजार 290 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 78 लाख 24 हजार 13 है। सबसे अधिक उम्मीदवार बाराबंकी की 26 सीटों पर अपनी किश्‍मत आजमा रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+