राष्‍ट्रपति शासन लगाने की बात पर सपा बौंखलायी

लखनऊ। सपा सरकार बनने का दावा करने वाले मुलायम सिंह यादव को उस वक्त करारा झटका लगा जब कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में चुनाव बाद राष्‍ट्रपति शासन भी लग सकता है। कांग्रेस द्वारा प्रदेश में चुनाव बाद राष्‍ट्रपति शासन के अनुमान पर समाजवादी पार्टी ने तीखी प्रक्रिया दी है।

सपा ने इसे चुनाव की गरिमा का अपमान बताते हुए कांग्रेस की निन्दा की है। सपा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह यह टिप्पणी जनतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव की गरिमा का अपमान है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान ही राष्ट्रपति शासन की आशंका जताना जनता और जनतंत्र का अपमान है।

ऐसा लगता है कि कांग्रेस समाज के हर वर्ग का विश्वास खो चुकी है इसीलिए उसके नेता चुनाव प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही राष्ट्रपति शासन की आशंका जताने लगे है। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की आलोचना करते हुए चौधरी ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बारे में कुछ कहने से पहले उन्हें (राहुल को) उनकी पृष्ठ भूमि भी जान लेनी चाहिए, जो 55 वर्षो की सक्रिय राजनीति में किसानों और शोषितों की आवाज बन गए है।

उन्होंने कहा कि राहुल बेकार ही नेताजी के बारे में बात करते है, जबकि वे उनके पुत्र अ िालेश यादव के सामने भी खड़े नहीं हो सकते, जिनकी जनसभाओं में हजारों की भीड़ आ रही है। यह दावा करते हुए कि केंद्र में सत्तारुढ़ कांग्रेसनीत संप्रग सरकार सपा मुखिया के बल पर ही चल रही है, चौधरी ने कहा कि अगर सपा ने सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता में आने से रोका न होता तो आज केंद्र में संप्रग सरकार नहीं होती। उन्होंने दोहराया कि केन्द्र सरकार सपा के समर्थन से ही अभी तक सत्ता में बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+