मायावती के कुत्ता कहने पर होगी सीडी की जांच

सिन्हा ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि गोरखपुर में हुई बसपा मुखिया की उक्त जनसभा की सीडी मंगा कर उसकी जांच की जाएगी और उसे चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि गोरखपुर में कल एक जनसभा के दौरान जब एक महिला ने सुरक्षा घेरे को तोड़ कर मंच की ओर पहुंचने की कोशिश की और सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोके जाने पर नारेबाजी शुरू कर दी।
उसपर मायावती ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी से घबराए विरोधी दल उनकी जनसभाओं में अव्यवस्था पैदा करने के लिए अपने पालतू कुत्ते भेज देते हैं। उन्होंने कहा था कि इन्हें कुत्ता समझकर नजरअंदाज कर दीजिए। घबराये विरोधी दल हमारी जनसभाओं में अव्यवस्था फैलाने के लिये अपने पालतू कुत्ते भेज देते हैं, इससे विचलित होने की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications