51 फीसदी वोटिंग के साथ यूपी में पहले चरण का मतदान संपन्‍न

First phase of
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2012 के पहले चरण का मतदान 51 फीसदी मतदान के साथ संपन्‍न हो गया। पहले चरण में कुल 403 में से 55 सीटों पर वोटिंग हुई। 55 सीटों पर कुल 862 उम्मीदवार हैं, जिनकी किसमत का फैसला आज ईवीएम में बंद हो गया।

आज 10 जिलों में मतदान हुआ उनमें- सीतापुर, बाराबंकी, फैजाबाद, आम्बेडकर नगर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, और सिद्धार्थनगर प्रमुख रूप से शामिल हैं।

उत्‍तर प्रदेश के चुनावी संग्राम पर स्‍पेशल पेज

ताज़ा अपडेट के लिए कृपया इस पेज को रिफ्रेश करें
6:00 बजे।
पहले चरण का मतदान यूपी के दस जिलों में 51 फीसदी मतदान के साथ संपन्‍न हो गया है। आज के मतदान में दो मंत्रियों के अलावा 31 विधायकों और 15 पूर्व मंत्रियों की किस्मत बुधवार को ईवीएम मशीन में बंद हो गई।

5:00 बजे। चुनाव आयोग द्वारा एक घंटा अतिरिक्‍त दिये जाने की वजह से कई जिलों में मतदान अनुमान से अधिक पहुंचा।

4:20 बजे। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 5 बजे तक लाइन में लगे सभी लोगों को वोट डालने का मौका दिया जायेगा। चूंकि मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ था, उस हिसाब से मतदान 4 बजे तक चलना चाहिये था, लेकिन बारिश के चलते सुबह मतदाता केंद्रों पर पहुंच नहीं पाये, इसलिए आयोग ने एक घंटा समय बढ़ा दिया है।

4:00 बजे। हाईकोर्ट ने सभी न्‍यूज चैनलों द्वारा जारी किये जाने वाले एक्जिट पोल पर रोक लगा दी है।

3 बजे। दोपहर तीन बजे तक बलराम पुर में 37 फीसदी, अंबेडकरनगर में 45 फीसदी, सीतापुर में 54 फीसदी, गोंडा में 41 फीसदी मतदान।

1.बजे। एक बजे तक 28.3 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

12:45 बजे। अभी अभी खबर मिली है कि बहराइच में मतदान स्‍थल पर हिंसा भड़क गई है।

11:30 बजे। एक अच्‍छी खबर- जिन्‍हें वोट डालने निकली है जनता, उनमें 48% हिस्‍ट्रीशीटर

11 बजे। अब तक सीतापुर में 6 प्रतिशत, अंबेडकर नगर में 9 प्रतिशत, बाराबेकी में 16 प्रतिशत और श्रावस्‍ती 5 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। जो खबर आ रही है उसके मुताबिक 13.38 प्रतिशत वोटिंग हुई।

10:36 बजे। लखनऊ में निर्वाचन आयोग कार्यालय में 150 से ज्‍यादा कर्मचारी मुस्‍तैदी से एक-एक बूथ की खबर रख रहे हैं। मॉनीटरिंग सेल्‍स एसएमएस के जरिये सूचनाएं अधिकारियों तक पहुंचायी जा रही हैं। मतदान केंद्रों से सीधी तस्‍वीरें मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में देखी जार ही हैं।

10:36 बजे। उधर खबर मिली है कि खराब मौसम के चलते भाजपा नेता उमा भारती ने अपनी जनसभा रद्द कर दी है।

10 बजे। एक जरूरी बात- पहले चरण में 4 मंत्रियों समेत कई दिग्‍गजों की साख दांव पर लगी है। मंत्रियों में अम्‍बेडकर नगर के लालजी वर्मा, कुशीनगर के रामप्रसाद चौधरी, बाराबंकी से संग्राम सिंह और सीतापुर से रामहेत भारती शामिल हैं। पढ़ें खबर विस्‍तार से।

9:45 बजे। चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 5 फीसदी मतदान हुआ है।

9:30 बजे। फैजाबाद में बारिश थमी। बारिश के रुकते ही मतदान केंद्रों पर बढ़ी भीड़

8:45 बजे। अयोध्‍या के लक्ष्‍मण विद्या मंदिर पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब हो गई है। यहां भी बारिश जारी है।

8:30 बजे। बहराइच में मूसलाधार बारिश, मतदान केंद्रों पर बिजली गायब। मतदान केंद्रों पर मोमबत्‍ती लगाकर हो रही वोटिंग। बहराइच के सभी मतदान केंद्रों पर अव्‍यवस्‍था। पूरे शहर में बिजली गायब, केंद्रों के बाहर जलभराव। यहां कल रात से बारिश जारी है। कई मतदान केंद्रों पर छतें चू रही हैं। बारिश की वजह से मतदान की संख्‍या कम होने की आशंका है। प्रशासन ने फिलहाल इंतजाम को दुरुस्‍त करने के कोई प्रयास नहीं किये जा रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि एक घंटे में महज 1 प्रतिशत वोट पड़ सके।

8:00 बजे। लोगों के उत्साह में कमी नहीं। फैजाबाद, बस्ती में मतदान शुरू। मतदान केंद्रों पर 2 लाख से ज्‍यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं। क्लिक करें- पढ़ें खबर विस्‍तार से।

7:45 बजे। चुनाव अधिकारियों की एक टीम मतदान केंद्रों के दौरे पर निकली। अकबरपुर में ईवीएम खराब, पोलिंग रूकी।

7:00 बजे। सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव ड्यूटी पर कर्मचारी पहुंच चुके हैं। मतदाताओं में खासा उत्‍साह दिख रहा है। मंगलवार की शाम बारिश की वजह से मौसम ठंडा है, जिस वजह से बूथ पर लोगों की संख्‍या कम दिखाई दे रही है। उम्‍मीद है सूरज के चढ़ने के साथ मतदाताओं की संख्‍या भी ऊपर चढ़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+