पहले चरण के मतदान के लिए सुरक्षा बेहद कड़ी

First phase of polling
लखनऊ। आज यूपी के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। आज 10 ज़िलों की 55 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं।

पहले चरण में जिन ज़िलों में मत डाले जा रहे हैं वे हैं - सीतापुर, बाराबंकी, फ़ैज़ाबाद, बलरामपुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती और सिद्धार्थनगर। आपको बता दे कि आज की 55 सीटों में से 11 सीटें अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित हैं। मुख्य तौर पर इन क्षेत्रों में बीएसपी का वर्चस्व है।

इन क्षेत्रों में बेमौसम बरसात ने भले ही पोलिंग में डालने की कोशिश की है। आपको बता दें कि पहले चरण के चुनाव के लिए 6855 मतदान केंद्रों को संवेदनशील माना गया है।

चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त तरीके से सम्पन्न कराने के लिए दो लाख से ज्यादा केंद्रीय बलों तथा पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। सुरक्षा की कमान केंद्रीय बलों के हाथ में है जबकि राज्य पुलिस उनका सहयोग कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+