अमेरिका में शरारती तत्वों ने गुरुद्वारे की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचाया

सिख अमेरिकन लीगल डिफेंस एंड एजुकेशन फंड ने कहा कि तोड़फोड़ करने वालों ने जो चीजें लिखीं उनमें अशिष्ट भाषा और नस्ली बातें शामिल हैं। इतना नहीं शरारती तत्वों ने वहां एक बड़ी सी बंदूक का चित्र भी बना दिया जो 9/11 हमलों के संदर्भ में है। काउंसिल ऑन अमेरिकन इस्लामिक रिलेशंस की मिशिगन इकाई और अमेरिकन जेविश कमेटी ने इस घटना की निन्दा की है।
वैसे अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि इस घटना के पीछे किसका हाथ है। पुलिस में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस जानकारी के आधार पर दोषियों का पता लगाने में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications