भिवानी में दोस्तों ने ही दोस्त को मार डाला

गत रात सेक्टर 13 व 23 के बीच खाली पड़े मैदान में मध्यप्रदेश के मलिया निवासी भग्गे व मंतू के साथ अरविंद की किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसी दौरान दोनों ने लात घूसों से अरविंद की बुरी तरह पिटाई कर डाली। मंगलवार सुबह झुग्गी में रहने वाले सभी मजदूरों ने इस मसले पर लंबी बातचीत की। इस दौरान बहस भी हुई।
दोपहर को अचानक अरविंद की हालत बिगडऩे लगी तो उसके पिता रामबहादुर और उसके चाचा रामप्रसाद उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान अरविंद ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।












Click it and Unblock the Notifications