गिरते राजनीतिक स्‍तर के बाद गिर रहे हैं राजनेता

Nitin Gadkari
लखनऊ। यूपी में होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान नेताओं को बड़ी-बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नेता प्रचार में इतने मशगूल हैं कि उन्‍हें ख्‍ुद को संभालने का होश ही नहीं है। अब बीजेपी को ही ले लीजिए जो यूपी में अपनी वापसी के लिए संघर्ष कर रही है। ऐसे में उनके राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी का पूरा का पूरा मंच ही पलट गया।

यह मामला है यूपी के गाजीपुर का जहां नितिन गडकरी चुनाव प्रचार करने पहुंची थे। जब वे मंच पर बैठे तो कोई शख्‍स उन्‍हें कुछ पूछने उनकी तरफ बढ़ा। उसी दौरान नितिन गडकरी का मंच गिर गया। नितिन गडकरी जिस सोफे पर बैठे थे वह भी मंच से नीचे जा गिरा। गनीमत यह रही कि सोफा सीधा जमीन पर गिरा और गडकरी को कोई चोट नहीं आई।

उधर उत्‍तर प्रदेश के ही कुशीनगर में अमर सिंह की पार्टी लोकमंच की स्‍टार प्रचारक जया प्रदा भी फिसल गईं। दरअसल वे हेलीकॉप्‍टर से प्रचार करने पहुंची थीं। जब वे हॉलीकॉप्‍टर से उतर कर मंच की तरफ बढ़ रही थी। उसी दौरान उनका पैरा फिसल गया। जिस वजह से वे गिर गईं। इस दौरान पास खड़े लोगों ने उन्‍हें संभाला।

वैसे उत्‍तर प्रदेश में बुधवार को पहले चरण का चुनाव होना है। ऐसे में भाजपा पहले ही गिर रही है तो नतीजे कैसे होंगे। इससे बीजेपी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। इससे शायद अमर सिंह को भी अंदाजा लग गया होगा कि उनका समय फिलहाल सही नहीं चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+