60 ट्रेनें ऊपर से गुजर गईं पर मासूम सही सलामत

Train
दिल्ली (ब्यूरो)। शायद ही इससे बड़ा कोई चमत्कार हुआ हो। आठ साल की एक मासूम के ऊपर 60 ट्रेनें गुजर गईं, बावजूद इसके वह सही सलामत बची रही। कुछ बदमाशों ने स्क्रैप व्यापारी की बेटी नगमा को अगवा कर उसे गाजियाबाद के पास चिपियाना में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। इससे बच्ची के कुल्हे में फ्रैक्चर हो गया और वह रात भर वहां बेहोश पड़ी रही। पुलिस ने बताया कि उस मासूम को मूंगफली और पैसों का लालच देकर अगवा कर लिया गया था। बाद में उसे चिपियाना में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

गाजियाबाद-अलीगढ़ रूट पर रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक तकरीबन 60 ट्रेनें गुजरती हैं। सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली उस बच्ची को जख्मी हालत में एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे देर रात जीटीवी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में नगर कोतवाली में अपहरण और जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अपहर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है।

कैला भट्टा में रहने वाले साबिर अली का स्क्रैप का कारोबार है। उनकी बेटी नगमा इस्लामनगर वुमेंस एकेडमी में कक्षा दो में पढ़ती है। साबिर का कहना है कि रविवार सुबह करीब 11 बजे से नगमा लापता थी। उसे काफी तलाश किया गया, मगर पता नहीं चला। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्क्रैप कारोबारी कल्लन को नगमा के रेलवे ट्रैक पर बेहोश पड़े होने की सूचना मिली। कल्लन ने 100 नंबर पर फोन किया, मगर कोई रिस्पांस नहीं मिला। तब वह बच्ची को लेकर नगर कोतवाली पहुंचा। बाद में बच्ची ने पुलिस को अपने पिता का नाम और पता बताया तब साबिर को सूचना दी गई।

जांच अधिकारी एसआई होम सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कोई व्यक्ति रंजिश के चलते बच्ची को अगवा कर बस में बैठाकर ले गया और चिपियाना रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। एसएसपी ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर लड़की के परिजनों और लड़की से बात की। उन्होंने कहा कि अपहर्ता के बारे में अहम सुराग मिल गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+