बसपा विधायक का नाम आया तो कांग्रेस ने नियत बदली
बसपा के विधायक फूलबाबू मायावती मंत्रिमण्डल में मंत्री थे। हाल ही में कुछ विधायकों के हुए स्टिंग आपरेशन के बाद इन्हें सुश्री मायावती ने मंत्रिमण्डल से हटा दिया था और इनका टिकट भी काट दिया था। टिकट कटने के बाद वह काफी परेषान थे तथा अन्य पार्टियों के सम्पर्क में थे। ज्ञात हो कि चैनल के स्टिंग आपरेषन में 11 विधायकों के नाम थे। स्टिंग आपरेशन में विधायकों को पैसा मांगते हुए दिखाया गया था।
कैमरे के सामने विधायकों ने यह भी कहा था कि पैसा दीजिये जीतने के बाद वह विधानसभा में पैसे देने वाले के समर्थन में लाबिग करेंगे। इसके बाद सुश्री मायावती ने अपने दो प्रत्याशियों का टिकट काट दिया था और दूसरे दलों को अपने उम्मीदवारों के टिकट काटने की चुनौती दी थी। मायावती ने तो दिलेरी दिखाते हुए अपने प्रत्याषियों के टिकट काट लेकिन अन्य दलों की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। उधर फूलबाबू का नाम सुनने के बाद कांग्रेस ने पाला बदलते हुए पीलीभीत सीट के भी प्रत्याशी को बदल दिया है। अब वहां सैयद जकी अशरफ के स्थान पर वी. के. गुप्ता प्रत्याशी घोषित किये गये हैं।













Click it and Unblock the Notifications